डॉ. आनन्द कुमार यादव ने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से परास्नातक और महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ से इतिहास में एम.फिल. एवं पी-एच.डी. की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने वर्ष 2007 में यू.जी.सी. नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की और वर्तमान में महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ के गंगापुर परिसर में कोर फैकल्टी के रूप में अध्यापनरत हैं। वे वर्ष 2010 से अर्धवार्षिक शोध पत्रिका 'आकलन' का निरंतर संपादन कर रहे हैं तथा उनके कई शोध-लेख एवं निबंध राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं।
समाज एवं संस्कृति मध्य गंगा के मैदान में (800-1200) ई. सन्
by डॉ. आनन्द कुमार यादव
यह पुस्तक पूर्वमध्यकालीन भारत के सामाजिक-सांस्कृतिक इतिहास लेखन और इसके विभिन्न स्रोतों का गंभीर अध्ययन प्रस्तुत करती है। इसमें भारतीय इतिहास के काल विभाजन, मार्क्सवादी इतिहास ल...