Achintya Publishers & Distributors

डॉ० दीपक कुमार टम्टा

Published books by this author.

Photo of डॉ० दीपक कुमार टम्टा

About the author

डॉ० दीपक कुमार टम्टा की प्रारम्भिक शिक्षा रानीखेत से तत्पश्चात् इण्टरमीडिएट तक की शिक्षा एच०एन० इण्टर कालेज, हल्द्वानी से हुई है। इन्होंने बी०एस०सी० एवं एम०एस०सी० (गणित) की डिग्री कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल से तथा शोध उपाधि अर्थशास्त्र विषय में कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल से प्राप्त की है। डॉ० टम्टा ने एम०एड० एजुकेशन, एम०ए० अर्थशास्त्र विषयों से भी स्नातकोत्तर उपाधि धारण कर चुके हैं, इन्होंने शिक्षाशास्त्र विषय से नेट एवं अर्थशास्त्र विषय से यू०जी०सी० नेट एवं यू०सेट परीक्षा उत्तीर्ण की है।
डॉ० टम्टा 2008-2010 तक सहायक प्राध्यापक संविदा में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बी०एड० कक्षाओं में सहायक प्राध्यापक गणित संविदा पर कार्य कर चुके हैं। डॉ० टम्टा ने 2010 में बी०टी०सी० परीक्षा पास की, 2011 में सहायक अध्यापक गणित पर चयनित हुए, तत्पश्चात् उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग से प्रवक्ता गणित के पद पर चयनित हुए। डॉ० टम्टा, कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल के सोबन सिंह जीना परिसर में वर्ष 2013 से असिस्टेन्ट प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं। डॉ० टम्टा सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के परिसर में सहायक कुलानुशासक एवं सहायक अधिष्ठाता कल्याण पद पर कार्य कर चुके हैं वर्तमान में इनके शोध निर्देशन में 04 शोधार्थी कार्य कर रहे है। इसके अतिरिक्त कई शोधार्थियों का मार्गदर्शन भी इनके द्वारा किया जाता है। इनके दो दर्जन से अधिक शोध पत्र अनेक राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके है। पूर्व में आपके द्वारा 02 पुस्तकें 'पार्वतीय क्षेत्रों में सैन्य पृष्ठभूमि एक अध्ययन' एवं 'ग्रामीण विकास' प्रकाशित हो चुकी है। आप 3 दर्जन से अधिक शोध पत्र विभिन्न राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में प्रस्तुत कर चुके है।
डॉ० टम्टा यू०पी०ई०ए० के आजीवन सदस्य है तथा अन्य पत्र-पत्रिकाओं व संस्थाओं के भी सदस्य है। डॉ० टम्टा सिविल सर्विसेज व नेट हेतु कई विद्यार्थियों को मार्गदर्शन भी दे चुके है इनके कई विद्यार्थी राज्य सरकार की सेवाओं में कार्यरत है।
2 published books