डॉ. लता आर्या कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल के अल्मोड़ा स्थित एस. एस. जे. परिसर के अर्थशास्त्र विभाग में वर्ष 2013 से असिस्टेन्ट प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं। उनके एक दर्जन से अधिक शोध पत्र राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और उन्होंने कई सम्मेलनों में शोध पत्र प्रस्तुत किए हैं। उनकी दो पुस्तकें "महिला सशक्तिकरण : विविध आयाम" और "पर्बतीय विकास" भी प्रकाशित हो चुकी हैं।
यह पुस्तक भारत और विशेष रूप से उत्तराखण्ड में महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक स्थिति का अध्ययन करती है। यह प्राचीन काल से लेकर वर्तमान समय तक महिलाओं की स्थिति में आए परि...