डॉ. टिके सिंह का जन्म 01 अप्रैल 1980 को अंबिकापुर (छ.ग.) में हुआ। प्रारंभिक शिक्षा अपने गांव (बतौली) में हुई है। आपने स्नातक एवं स्नातकोत्तर की परीक्षा (भूगोल) Government Rajeev Gandhi P.G. College, Ambikapur , सरगुजा (छ.ग.) से तथा एम. फिल. एवं पी-एच.डी. की उपाधि Pt. Ravishankar Shukla University , रायपुर (छ.ग.) से डॉ. (श्रीमती) अनुसूइया बघेल (सेवानिवृत्त एवं पूर्व अध्यक्ष, भूगोल अध्ययनशाला) के मार्गदर्शन में वर्ष 2010 में प्राप्त की। साथ ही आपने राज्य पात्रता परीक्षा (SET) उत्तीर्ण की है। वर्तमान में आप भूगोल अध्ययनशाला, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर में नियमित सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। आप कई भौगोलिक समितियों के आजीवन सदस्य हैं। कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय एवं अंतरविषयी संगोष्ठियों में शोध-पत्र प्रस्तुत किए हैं। 13 से अधिक शोध-प्रबंध विभिन्न भौगोलिक पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं। आपके कुशल मार्गदर्शन में 02 शोधार्थियों को पी-एच.डी. अवार्ड हो चुकी है। आप वर्तमान में तीन अलग-अलग वृहद शोध परियोजनाओं पर कार्य कर रहे हैं।
यह पुस्तक ग्रामीण जनसंख्या में शिशु मृत्यु दर के अध्ययन पर आधारित है। यह परिनैटल, नवजात और पश्च-नवजात मृत्यु दर के आंकड़ों का विश्लेषण करती है तथा शिशु मृत्यु पर स्थानीय भिन्नता...