डॉ. तरूण कुमार यादव का जन्म 1 जुलाई 1983 को हुआ था। उन्होंने भूगोल विषय में एम.ए. और वर्ष 2018 में पीएचडी की डिग्री प्राप्त की। उनके पास 10 वर्ष का अध्यापन अनुभव है और वर्तमान में वे श्री जगदीश प्रसाद झाबरमल टीबड़ेवाला विश्वविद्यालय में भूगोल विभाग के सहायक आचार्य के रूप में कार्यरत हैं। उनके 15 शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं और उन्होंने लगभग 20 राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठियों में भाग लिया है।
यह पुस्तक जल की महत्ता, उसकी उपलब्धता और उससे जुड़ी समस्याओं का गंभीर अध्ययन प्रस्तुत करती है। पुस्तक के अनुसार, पृथ्वी का सत्तर प्रतिशत भाग जल से घिरा होने के बावजूद पीने योग्य...