विवेक विद्रोही का जन्म 1 जुलाई 1961 को शाहजहाँपुर के एक संपन्न परिवार में हुआ था। उनके बाबा मुरारी लाल आर्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और पिता दामोदर स्वरूप 'विद्रोही' एक चर्चित राष्ट्रीय कवि थे। उनके परिवार के साहित्यिक और वैचारिक परिवेश का उनके ऊपर स्पष्ट प्रभाव पड़ा है। वे विभिन्न सामाजिक प्रकल्पों में सहभागिता करते हैं और विद्रोही स्मृति न्यास के संस्थापक अध्यक्ष हैं।
यह पुस्तक शाहजहाँपुर के प्रतिष्ठित और ओजस्वी कवि दामोदर स्वरूप 'विद्रोही' के जीवन, उनके व्यक्तित्व और उनके साहित्यिक कृतित्व का अध्ययन करती है। यह पुस्तक उनके परिवार के साथ संबं...